राज्य
आईआईटी गुवाहाटी का वार्षिक हाफ मैराथन
By Deshwani | Publish Date: 8/8/2017 4:10:00 PMगुवाहाटी, (हि.स.)। असम की राजधानी गुवाहाटी में स्थित आईआईटी गुवाहाटी का वार्षिक तकनीकी प्रबंधन महोत्सव के नौवें संस्करण का प्रमुख हिस्सा हाफ मैराथन आगामी 27 अगस्त को आयोजित होगा। मैराथन सुबह दिसपुर के भोगेश्वरी फुकननी इंडोर स्टेडियम से आरंभ होगा। ज्ञात हो कि वर्ष 2009 में आईआईटी गुवाहाटी की स्थापना के बाद से प्रत्येक वर्ष हाफ मैराथन का आयोजन किया गया जा रहा है।
इसके जरिए समाज में जागरुकता भी फैलाने का प्रयास किया जाता है। इस वर्ष इसका विषय अंग दान-जीवन दान, जीवन देना के आधार पर आयोजित किया जा रहा है। इसमें अनुभवी धावक 21 किमी की दौड़ में हिस्सा लेंगे। दूसरी ओर आम जनता छह किमी की दौड़ में भाग लेगी। इसके साथ ही चित्रांकन प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी।