राज्य
वर्णिका छेड़छाड़ मामले को दबाने का हो रहा प्रयास: अमरिंदर
By Deshwani | Publish Date: 8/8/2017 3:17:38 PMचंडीगढ़, (हि.स.)। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने वर्णिका छेड़छाड़ मामले में केंद्र सरकार पर लीपा-पोती करने का आरोप लगाया है। पत्रकारों से बातचीत में पंजाब के मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मामले में अब तक की जो कार्रवाई सार्वजनिक हो रही है। उसमें यह साफ प्रतीत हो रहा है कि एक बड़ी लॉबी इस मामले को दबाने का प्रयास कर रही है। आरोपियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाना चाहिए।