राज्य
सतना के गांव सेमरवाड़ा में दिखा सफेद कौआ
By Deshwani | Publish Date: 8/8/2017 1:51:39 PMसतना, (हि.स.)। कौआ आमतौर पर तो काले रंग का ही होता है लेकिन क्या आपने कभी सफेद रंग का कौआ देखा है? सतना जिले के समीपस्थ ग्राम सेमरवारा और हड़हा के गांवों में एक सफेद कौआ देखा गया है, जिसे देखकर वहां के लोग हैरान हैं।सेमरवारा निवासी समाजसेवी किसान तथा प्रकृति में रुचि रखने वाले कवि योगेश मणि लोधी बायोलॉजिस्ट ने मंगलवार को बताया कि उनकी छत पर वो रोज चावल डालते हैं और यह एल्बिनो क्रो (सफ़ेद कौवा) प्रतिदिन चावल खाने आता है।
इससे पहले सितंबर 2014 में भी कोयंबटूर में ऐसा ही एक सफेद कौआ देखा गया था, जिसे लोगों ने पकड़कर चिड़ियाघर में दे दिया था। चिड़ियाघर के अधिकारी बताते हैं कि सफेद कौआ दुर्लभ प्रजातियों की श्रेणी में आता है और किसी कौआ का रंग बाद में सफेद हो जाना आनुवंशिक बीमारी की वजह से हो सकता है। दो साल पहले तिरुवनंतपुरम में भी एक सफेद कौआ देखा गया था।
कुछ जानकारों के मुताबिक, यह कौआ ऐल्बिनिज्म (रंगहीनता) नाम की बीमारी से ग्रसित है। हालांकि यह तथ्यहीन है क्योंकि बहुत से आइसलैंड और पड़ोसी मुल्क श्रीलंका में भी सफेद कौवा पाया गया है। इससे पहले की लोग इस दुर्लभ प्रजाति को भी अंधविश्वास की भेंट चढ़ा दें, इसकी जांच आवश्यक है।