राज्य
चंडीगढ़ पुलिस को मिले अहम सुराग, घटना की री-क्रिएट
By Deshwani | Publish Date: 8/8/2017 12:30:59 PMचंडीगढ़, (हि.स.)। वर्णिका छेड़छाड़ मामले में फजीहत का सामना कर रही चंडीगढ़ पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों के मामले में यू-टर्न ले लिया है। सोमवार को जिन कैमरों को खराब बताकर फुटेज नहीं होने का दावा किया जा रहा था अब उनमें से कई कैमरे ठीक होने की बात कहते हुए अहम सुराग मिलने का दावा किया जा रहा है।
चंडीगढ़ पुलिस के आला अधिकारियों के अनुसार सोमवार को रातभर तकनीकी विशेषज्ञों की टीम जहां पुलिस द्वारा लगाए गए कैमरों को खंगालने का काम करती रही। वहीं चंडीगढ़ पुलिस ने बीती रात पूरे घटनाक्रम को री-क्रिएट करके कुछ घरों तथा निजी संस्थानों से भी पुलिस ने संपर्क किया, जिन्होंने अपने परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगा रखे हैं। पुलिस के अनुसार बुधवार को पत्रकार वार्ता करके इस संबंध में जानकारी सार्वजनिक की जाएगी।