ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राज्य
निकाय चुनाव लिखेंगे 2018 की इबारत: अजय सिंह
By Deshwani | Publish Date: 8/8/2017 12:29:34 PM
निकाय चुनाव लिखेंगे 2018 की इबारत: अजय सिंह

बैतूल, (हि.स.)। मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने सोमवार को बैतूल जिले के आठनेर और सारणी में नगरीय निकाय चुनाव के दौरान पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में आम सभाओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज महिलाओं पर सबसे अधिक अत्याचार प्रदेश में हो रहा है, वहीं सर्वाधिक कुपोषण भी प्रदेश में है। कांग्रेस को आपका दिया गया वोट इस प्रदेश में परिवर्तन की शुरुआत करेगा। उन्होंने कहा कि जिस दिन शिवराज सिंह ने कलेक्टरों को उल्टा टांगने की बात कही थी उसी दिन से इस सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। कारण प्रशासन को सबसे पहले संकेत मिलते हैं कि सरकार के क्या हाल है। इस समय सरकार के बुरे हाल हैं और इन नगरीय निकाय के चुनाव 2018 की इबारत लिख देंगे।
आठनेर नगर परिषद चुनाव में कांग्रेस के अशोक लोखंडे का प्रचार करते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कहा की मंदसौर घटना के बाद किसान विरोधी शिवराज सरकार बौखला गई है और उटपटांग काम कर रही है। इस सरकार को नगरीय निकाय के चुनाव में परिणाम मिल जाएंगे, अधिकांश सीट पर कांग्रेस जीत रही है और आठनेर में भी कांग्रेस के अध्यक्ष और पार्षद काबिज होंगे। अजय सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार का ध्यान नहीं है और रोज झूठ पर झूठ बोलकर नये वादे करने में व्यस्त है। इसलिए अब समय आ गया है कि भाजपा को उखाड़ फेंके। उन्होंने नगर परिषद चुनाव में कांग्रेस के अशोक लोखंडे और पार्षदों को विजय बनाने की अपील लोगों से की।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS