ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
अहमदनगर में गोरक्षकों पर जानलेवा हमला, 8 घायल
By Deshwani | Publish Date: 6/8/2017 4:02:37 PM
अहमदनगर में गोरक्षकों पर जानलेवा हमला, 8 घायल

मुंबई, (हि.स.)। अहमदनगर जिले में स्थित श्रीगोंदा इलाके में अज्ञात हमलावरों ने घात लगाकर गोरक्षकों पर जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना में 8 गोरक्षक गंभीर रुप से जख्मी हो गए और इन सबका इलाज यहां सिविल अस्पताल में हो रहा है। स्थानीय पुलिस इस मामले में अज्ञात हमलावरों को ढूंढ रही है। 

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को भारतीय कृषि गोसेवा संघ व गोरक्षक हिंदू आघाड़ी के कार्यकर्ताओं ने काष्टी बाजार से कत्तल खाने की ओर गोवंश से भरा टेंपो रुकवाया था और इस टेंपो में से 12 जानवर आजाद करवाए थे। इस मामले की शिकायत स्थानीय पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाई गई थी| इस घटना के बाद शनिवार को देर रात हमलावरों ने 8 गोरक्षकों पर सुनियोजित तरीके से हमला कर दिया, जिससे गोरक्षकों का सिर फूट गया है। यह हमला पुलिस स्टेशन के सामने किया गया, जिससे पुलिस की भूमिका रहस्यमय बनी हुई है। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS