राज्य
कश्मीर घाटी में रेल सेवा स्थगित
By Deshwani | Publish Date: 6/8/2017 3:47:48 PM जम्मू, (हि.स.)। कश्मीर घाटी में प्रशासन ने सुरक्षा कारणों के चलते रेल सेवा को रविवार को स्थगित किया है। सोपोर में शनिवार को लश्कर के तीन आतंकियों की सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में मौत के बाद भड़के हिंसक प्रदर्शनों के मद्देनजर प्रशासन ने रेल सेवा को स्थगित किया है।
बड़गाम, श्रीनगर, काज़ीकुंड और बनीहाल तक की रेल सेवा को बंद रखा गया है| इसी प्रकार बड़गाम-बारामूला तक की रेल सेवा को रविवार को लगातार दूसरे भी दिन सुरक्षा कारणों के चलते बंद रखा गया है। यह रेल सेवा मुठभेड़ के बाद हमेशा की तरह हिंसक प्रदर्शनों को देखते हुए बंद की गई है क्योंकि उपद्रवी प्रदर्शनों की आड़ में अक्सर रेल की पटरियों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करते हैं।