ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
थाने की सुरक्षा में लगाई गई महिला कांस्टेबल
By Deshwani | Publish Date: 6/8/2017 11:59:55 AM
थाने की सुरक्षा में लगाई गई महिला कांस्टेबल

लखनऊ, (हि.स.)। लखनऊ के विकास नगर थाने की सुरक्षा में महिला कांस्टेबल लगाई गई है। महिला सिपाही मन्जू मौर्या को पहरेदारी ​का कार्य मिलने के बाद वह थाने पर अपनी ड्यूटी करती देखी गई। राजधानी के विकास नगर थाना प्रभारी सु​मीत कुमार ने अपने थाने पर सुरक्षा की जिम्मेदारी महिला कांस्टेबल को दे दी है। महिला कांस्टेबल मन्जू की तैनाती करते हुए सुमीत कुमार ने कहा कि थानों पर तैनाती के बाद महिला कांस्टेबल का मनोबल नहीं बढ़ पाता है। इसके लिए उन्हें पहरेदारी में लगाया गया है। अक्सर यह व्यवस्था होने के बाद भी लागू नहीं की जाती है। 

सुरक्षा में तैनात कांस्टेबल मंजू मौर्या ने कहा कि थाने की पहरेदारी में लगाया गया है। यह अच्छा अनुभव है और पहरेदारी के दौरान उन्हें कोई समस्या नहीं है। अगर रात्रि पहर भी उन्हें पहरेदारी का कार्य मिलेगा तो वह करेंगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आगे बढ़कर हर एक कार्य को करने के लिए आना चाहिए। अगर विश्वास के साथ मुझे यह जिम्मेदारी मिली है तो आगे सभी के भरोसे पर मुझे खरा उतरना है। उत्तर प्रदेश में हजारों की संख्या में महिला कांस्टेबलों के होने के बावजूद थानों के कार्यो में उनकी संलिप्तता कम करायी जाती है। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS