राज्य
काकोरी से इंजीनियरिंग कॉलेज के बीच सिटी बसों की सेवा शुरू
By Deshwani | Publish Date: 5/8/2017 3:11:56 PMलखनऊ, (हि.स.)। राजधानी के काकोरी से इंजीनियरिंग कॉलेज के बीच पहली बार सिटी बसों की सेवा शनिवार से शुरू हो गई। इस रूट पर 66 नंबर रूट की सिटी बसों का संचालन सुबह साढ़े छह से रात आठ बजे तक किया जाएगा। ये बस काकोरी से रवाना होकर राजाजीपुरम, गोल मार्केट होते हुए इंजीनियरिंग कॉलेज तक जाएगी।
सिटी परिवहन के प्रबंध निदेशक ए. रहमान ने बताया कि काकोरी से इंजीनियरिंग कॉलेज के बीच पहली बार सिटी बसों की सेवा शनिवार से शुरू हो गई। इस रूट पर 66 नंबर रूट की सिटी बसों का संचालन सुबह साढ़े छह से रात आठ बजे तक किया जाएगा। ये बस काकोरी से रवाना होकर राजाजीपुरम, गोल मार्केट होते हुए इंजीनियरिंग कॉलेज तक जाएगी। काकोरी से इंजीनियरिंग कॉलेज तक 30 किलोमीटर की दूरी के लिए यात्रियों को 35 रुपये किराया देना होगा। उन्होंने बताया कि इस रूट पर न्यूनतम तीन किलोमीटर का किराया पांच रुपये तो अधिकतम 35 रुपए देना होगा।