ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
योगी आदित्यनाथ ने सांसद पद से दिया इस्तीफा
By Deshwani | Publish Date: 5/8/2017 2:58:50 PM
योगी आदित्यनाथ ने सांसद पद से दिया इस्तीफा

लखनऊ, (हि.स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को नई दिल्ली में उप राष्ट्रपति पद के लिए हो रहे चुनाव में मतदान के बाद अपना इस्तीफा लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन को सौंप दिया। 

गोरखपुर से सांसद योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा को प्रचण्ड बहुमत मिलने के बाद पार्टी नेतृत्व के आदेश पर मुख्यमंत्री पद की कमान संभाली थी। अभी तक वह विधान परिषद या विधानसभा किसी के भी सदस्य नहीं हैं। 

उन्होंने बतौर सांसद उप राष्ट्रपति के लिए अपना वोट डाला। वहीं अपने मतदान के बाद उन्होंने कहा कि उप राष्ट्रपति के तौर पर एक योग्य नेतृत्व मिलेगा। उन्होंने कहा कि पार्टी जैसा कहेगी वही करूंगा। 

योगी आदित्यनाथ शुक्रवार से नई दिल्ली के दौरे पर हैं। उन्होंने कल यूपी भवन में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सांसदों की बैठक में भी हिस्सा लिया था। योगी उप राष्ट्रपति पद के चुनाव के मद्देनजर नई दिल्ली पहुंच गए थे। 

उनके साथ अब प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी सांसद पद से इस्तीफा दे दिया है। केशव फूलपुर से सांसद थे। इन दोनों नेताओं ने केन्द्रीय नेतृत्व के निर्देश पर अभी तक सांसद पद से इस्तीफा नहीं दिया था। इन्हें छह महीनों के भीतर विधानसभा या विधान परिषद किसी एक सदन का सदस्य बनना जरूरी है।

इसके साथ ही योगी आदित्यनाथ म्यांमार के दो दिवसीय दौरे के लिए रवाना हो गए। मुख्यमंत्री बनने के बाद यह उनकी पहली विदेश यात्रा है। योगी छह अगस्त को ’वैश्विक शान्ति एवं पर्यावरण’ विषय पर आयोजित सेमिनार में हिस्सा लेंगे। इस सेमिनार का आयोजन विवेकानंद इंटरनेशनल फाउंडेशन ने किया है।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS