ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
तृणमूल नेता आशीष बंद्योपाध्याय पर कातिलाना हमला, बाल-बाल बचे
By Deshwani | Publish Date: 5/8/2017 1:20:46 PM
तृणमूल नेता आशीष बंद्योपाध्याय पर कातिलाना हमला, बाल-बाल बचे

गाईघाटा (उत्तर 24 परगना), (हि.स.)। गाईघाटा में बदमाशों ने बीती रात तृणमूल नेता आशीष बंद्योपाध्याय पर कातिलाना हमला किया, जिसमें वह बाल-बाल बच गए। यह घटना शुक्रवार रात करीब 10.30 बजे हुई जब वह पार्टी कार्यालय जा रहे थे।
आशीष गोघाट के आठ नम्बर वार्ड के अध्यक्ष हैं। उनकी पत्नी झूमा बंद्योपाध्याय उसकी पार्षद हैं। शुक्रवार रात गाड़ी चलाकर आशीष पार्टी कार्यालय जा रहे थे। गाईघाटा और ठाकुुरनगर के बीच दो बाइक सवारों ने उन्हें लक्ष्य कर गोली चलायी। बदमाशों ने सामने से गोली चलायी थी जो गाड़ी के शीशे से टकरा गयी। इसके बाद आशीष ने भागकर पास के एक घर में शरण ली। 
गोली की आवाज सुनकर पड़ोस के लोग अपने घरों से निकले। यह देखकर बदमाश मौके से फरार हो गये। खबर पाकर घटनास्थल पर तृणमूल कार्यकर्ता भी पहुंचे जो आशीष को अपने साथ ले गये। इसके बाद घटना की शिकायत थाने में करायी गयी। घटना के पीछे दो गुटों की रंजिश है या कुछ और? आशीष और उनकी पत्नी ने इस बारे में कुछ भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। घटना को लेकर पार्टी के भीतर आक्रोष व्याप्त हो गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS