राज्य
राज्य में अंग्रेजी माध्यम स्कूलों को लेकर अलग बोर्ड की परियोजना
By Deshwani | Publish Date: 5/8/2017 10:07:11 AMकोलकाता, (हि.स.)। शिक्षा विभाग ने राज्य में अंग्रेजी माध्यम स्कूलों को लेकर एक अलग बोर्ड की परियोजना तैयार की गर्इ है।
शुक्रवार शिक्षा मंत्री ने बताया कि यह बोर्ड बहुत जल्द तैयार किया जाएगा। नवान्न की एक बैठक में शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी ने कहा कि आईसीएसई की तरह ही बोर्ड के अधीन हमारे राज्य के स्कूल कई नियमों को नहीं मानते। स्कूल सिर्फ केन्द्र सरकार की बात मानते हैं। स्कूल यदि हमारी बातें सुने और माने तो नए बोर्ड गठन की कोई जरूरत नहीं अन्यथा नए बोर्ड की गठन किया जाएगा जिसमें राज्य के छात्र-छात्राओं का भविष्य छिपा है। इसके लिए नई कानून व्यवस्था बनाई जाएगी।