राज्य
अनतंनाग में हिंसक झड़प, लगे देश विरोधी नारे
By Deshwani | Publish Date: 4/8/2017 12:45:37 PMजम्मू, (हि.स.)। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग के जिले के बिजबहेड़ा क्षेत्र में यवर निसार शेरगुजारी के मारे जाने के बाद प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों के बीच हिंसक झड़प शुरू हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार बिजबहेड़ा में प्रदर्शनकारियों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिए। धीरे-धीरे वे लाल चौक मलखलाग, चिन्नी चौक, रेशी बाजार, शेरपोरा, जंगलाट मंडी की तरफ बढ़ने लगे। सुरक्षाबलों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, जिसके बाद हिंसक प्रदर्शनकारियों ने देश विरोधी नारेबाजी करते हुए सुरक्षाबलों पर पत्थरबाजी करना शुरू कर दिया। इसके चलते सुरक्षाबलों ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे और लाठीचार्ज किया। प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों के बीच हिंसक झड़प जारी है।