राज्य
पंजाब: भारत-पाक सीमा पर घूम रहा मप्र का एक संदिग्ध व्यक्ति गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 4/8/2017 12:22:37 PMचंडीगढ़, (हि.स.)। सीमा सुरक्षा बल की एक टीम ने शुक्रवार सुबह भारत-पाक सीमा से एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मध्य प्रदेश निवासी टिक्का राम के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार बीएसएफ की एक टुकड़ी आज सुबह सीमावर्ती गांव डल्ल के निकट स्थित चौकी पीरबाबा के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान एक व्यक्ति सीमा पर लगी कांटेदार तार के साथ छेड़छाड़ कर रहा था। बीएसएफ ने आरोपी को गिरफ्तार करके जांच पड़ताल शुरू कर दी है।