राज्य
आरपीएल प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेंगे राज्य के मंत्री चेतन व डॉ. नीलकंठ
By Deshwani | Publish Date: 4/8/2017 11:43:45 AMवाराणसी, (हि.स.)। केशवा कौशल प्रशिक्षण संस्थान (अंत्योदय संस्थान) की ओर से रविवार को आरपीएल प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया हैं। गोलघर स्थित पराड़कर भवन में आयोजित समारोह में प्रदेश के कौशल विकास व खेल मंत्री चेतन चौहान, राज्यमंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी भाग लेंगे। समारोह में भाजपा काशी क्षेत्र के संगठन महामंत्री रत्नाकर, प्रदेश के उपाध्यक्ष डॉ. राकेश त्रिवेदी, सीईओ उ.प्र. कौशल मिशन, एनएसडीसी के सीईओ राजेश कुमार का समारोह में खास उपस्थिति रहेगी।
शुक्रवार को यह जानकारी संस्थान के परियोजना निदेशक डॉ. मनीष वर्मा ने दी। बताया कि यह कार्यक्रम आरएसएस के संस्थापक डॉ. केशवराम बलिराम हेडगेवार के नाम पर अंत्योदय को समर्पित हैं। संस्थान निराश्रित अंत्योदय समाज के 14 से 35 वर्ष की युवतियों को हुनरमंद बनाने के लिए कार्य कर रहा है। संस्थान वाराणसी के 40 स्लम बस्ती,आठ ब्लॉक, सोनभद्र के 5000 नक्सल प्रभावित परिवारों के उत्थान के संकल्प के साथ कार्य कर रहा हैं।