राज्य
आरएसएस का रक्षा बंधन उत्सव रविवार को, देंगे समाज में पारस्परिक स्नेह बन्धुभाव का संदेश
By Deshwani | Publish Date: 4/8/2017 11:38:43 AMवाराणसी, (हि.स.)। समाज में एकता,एकात्मता एवं समरसता के निर्माण के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ काशी उत्तर भाग इकाई रविवार 06 अगस्त को रक्षा बंधन उत्सव का आयोजन कर रही है। पिपलानी कटरा बड़ा गणेश स्थित सरोजा पैलेस में प्रात: 9.30 बजे उत्सव शुरू होगा। भाग संघचालक वीरेन्द्र गुप्ता, भाग कार्यवाह नन्दलाल ने संयुक्त रूप से बताया कि संघ पिछले 92 वर्षो से राष्ट्र और समाज में एकता के लिए यह कार्यक्रम आयोजित करता आ रहा है।
संघ के प्रयासों के चलते समाज में हिन्दुत्व का भाव मजबूत हुआ हैं। समाज में पारस्परिक स्नेह एवं बन्धु भाव को मजबूती देने के लिए काशी उत्तर भाग का यह रक्षाबंधन उत्सव इस बार खास होगा। इस बार उत्सव में प्रख्यात कथावाचक सन्त अतुल कृष्ण का प्रवचन भी होगा।
ज्ञातव्य है कि संघ द्वारा परंपरागत ऐतिहासिक, आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक रूप में छह उत्सव क्रमश: मकर संक्रांति, हिंदू साम्राज्य, दिनोत्सव, वर्ष प्रतिपदा, गुरु पूर्णिमा, रक्षाबंधन एवं विजय दशमी राष्ट्रव्यापी स्तर पर हर वर्ष मनाया जाता है। जिला प्रचारक अनुराग ने बताया कि संघ ही नहीं अपितु संपूर्ण भारत वर्ष में हर भाई-बहन इस पर्व को बहनों के अगाध स्नेह, पवित्रता एवं सुरक्षा के प्रतीक के रूप में सहर्ष मनाते हैं। इस दिन सभी बहनें अपनी भाई के हाथों में रक्षा सूत्र के रूप में राखी बांधकर अपनी सुरक्षा की गुहार करती है। ठीक उसी प्रकार संघ के स्वयंसेवक हिंदू भाई की कलाई में राखी बांधकर समाज, देश एवं राष्ट्र की सुरक्षार्थ एकरूपता में बंधकर आत्मसमर्पण के लिए प्रेरित करते हैं।