राज्य
शोपियां मुठभेड़ में शहीद हुए मेजर कमलेश पांडेय के अंतिम दर्शनों को उमड़ा जन सैलाब
By Deshwani | Publish Date: 4/8/2017 11:33:21 AMदेहरादून, (हि.स.)। बुधवार को दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले में आतंकवादियों से मुठभेड़ में दो अन्य जवानों के साथ शहीद हुए अल्मोड़ा निवासी मेजर कमलेश पांडेय का पार्थिव शरीर गुरुवार देर रात उनके हल्द्वानी स्थित आवास पहुंचा। अंतिम दर्शनों के बाद उनकी अन्तेष्टि सैन्य सम्मान के साथ की जाएगी।
शुक्रवार सुबह से ही शहीद के घर अंतिम दर्शन करने के लिए लोगों की भीड़ जुटने लगी थी। शहीद को अंतिम विदाई देने के लिए मानो पूरा शहर उमड़ पड़ा। शहीद को अंतिम विदाई देने के लिए परिवहन मंत्री मंत्री यशपाल आर्य, विधायक बंशीधर भगत, जिलाधिकारी दीपेंद्र चोधरी, एसएसपी जनमेजय खंडूरी भी शहीद के आवास पर पहुंचे। शहर के तमाम लोगों ने शहीद को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। थोड़ी देर में उनकी अंतिम यात्रा शहर से निकेलगी। इस दौरान पूरा शहर उनके दर्शनों के लिए साथ होगा। उनका अंतिम संस्कार पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया जाएगा।
उधर, शहीद की पत्नी और बेटी भी गुरुवार को हल्द्वानी पहुंच गए थे। मेजर कमलेश की शहादत पर परिवार को गर्व है, वही उनकी माँ, पत्नी, बहन और बेटी का रो रोकर बुरा हाल है।