ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राज्य
चोटी काटने की घटनाओं से महिलाएं दहशत में, पुलिस अलर्ट
By Deshwani | Publish Date: 4/8/2017 10:23:29 AM
चोटी काटने की घटनाओं से महिलाएं दहशत में, पुलिस अलर्ट

लखनऊ, (हि.स.)। प्रदेश में चोटी काटने की अफवाहों के फैलने से घरेलू महिलाएं दहशत में है। चोटी काटने की घटनाएं और अफवाहें अभी बंद नहीं हुई है। पुलिस महकमा सभी घटनाओं की जांच कर रहा है। 
उत्तर प्रदेश में चोटी काटने की पहली घटना मथुरा जिले में प्रकाश में आयी। अभी ग्रामीण कुछ समझ पाते, लगभग सात से आठ घटनाएं प्रकाश में आ गयीं। मथुरा में महिलाओं के बाल काटने के बाद भजन-कीर्तन भी किया। इसके बाद एक सप्ताह के भीतर चोटी काटने की अफवाहों ने घर कर लिया और पश्चिम उत्तर प्रदेश में तेजी से ये बात फैली। इसी बीच गाजियाबाद, हापुड़ और आगरा से भी चोटी काटने की घटना सामने आयी। झांसी जिले की तीन महिलाओं की चोटी काटने वाले साये को किसी ने नहीं देखा। वहीं स्थानीय पुलिस ने माना कि ये किसी व्यक्ति की शरारत है और जो भय पैदा करने के लिए ऐसा करना चाहता है। 
इलाहाबाद जिले के फूलपुर तहसील के धुर्रवां गांव में भी चोटी काटने की घटना हुई और लोगों ने अपने दरवाजे पर नींबू काटकर रखना आरम्भ ​कर दिया। धुर्रवां गांव में अचानक से तीन महिलाओं की चोटी काटी गयी। 
कुशीनगर जिले में तुर्कपट्टी क्षेत्र में भी रहस्यमयी परिस्थितियों में एक किशोरी की चोटी कटने से दहशत फैल गयी। बताया जा रहा है कि किशोरी ने अपने परिजन को किसी विचित्र आकृति की महिला के द्वारा चोटी काटने की बात कहीं। 
वहीं पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश ने उक्त घटनाओं पर ध्यान देने की अपील करते हुए कहा है कि स्थानीय पुलिस मामले को गम्भीरता से लेते हुए सोशल मीडिया सेल को सक्रिय करे। वाट्सएप, फेसबुक के माध्यम से आम लोगों को जागरूक करें। वहीं अगर किसी व्यक्ति को इस सम्बन्ध में अफवाह फैलाते कोई व्यक्ति दिखता है तो उसकी स्थानीय पुलिस से शिकायत भी करें। 
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS