राज्य
स्वाधीनता दिवस पर एबीवीपी निकालेगी तिरंगा यात्रा
By Deshwani | Publish Date: 4/8/2017 10:11:49 AMकोलकाता, (हि.स.)। सात दशक से स्वाधीनता दिवस को स्मरणीय रखने के लिए गेरुआ छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) स्वंत्रता दिवस के दिन तिरंगा यात्रा निकालेगी। देश के विभिन्न जगहों पर राष्ट्रीय पताका लेकर एबीवीपी यह तिरंगा यात्रा निकालेगी। कोलकाता महानगर में भी एबीवीपी तिरंगा यात्रा निकालेगी।
पन्द्रह अगस्त को गड़िया से यादवपुर तक राष्ट्रीय पताका हाथ में लेकर यात्रा करने की घोषण एबीवीपी ने की है। गड़िया के पांच नं. बस स्टैण्ड से यह यात्रा दोपहर दो बजे से शुरू होगी।
इस यात्रा में शामिल होने वाले लोगों को समय सीमा के भीतर आने का अनुरोध किया गया है। देश की स्वाधीनता के लिए प्राण न्यौछावर करने वाले शहीदों के लिए एवं भारत की राष्ट्रीय एकता के लिए एबीवीपी ने सभी को शामिल होने का आह्वान किया है।