राज्य
केशव शुक्रवार को इलाहाबाद-कानपुर दौरे पर
By Deshwani | Publish Date: 3/8/2017 4:16:18 PMलखनऊ, (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष एवं उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शुक्रवार को इलाहाबाद एवं कानपुर में रहेंगे।
प्रदेश मीडिया प्रभारी हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष शुक्रवार को प्रातः 9 बजे अमौसी एयरपोर्ट हेलीकाप्टर द्वारा पुलिस लाइन इलाहाबाद पहुंचेंगे। प्रातः 10 बजे किसान एवं सहकारी सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप केपी कम्युनिटी सेन्टर, निकट मेडिकल चौराहा इलाहाबाद में भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि मौर्य 11:30 बजे सर्किट हाउस इलाहाबाद में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक एवं दोपहर 12 बजे विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक तथा एक बजे प्रेसवार्ता करेंगे।
श्रीवास्तव ने बताया कि मौर्य 2:45 बजे हेलीकाप्टर द्वारा पुलिस लाइन माती, कानपुर देहात पहुुंचेंगे। वहां से स्व. विधायक मथुरा प्रसाद पाल के तेरवीं संस्कार में भाग लेने अहिल्याबाई होल्कर इण्टर कालेज, अकबरपुर जायेंगे तथा सायं 4 बजे अमौसी एयरपोर्ट लखनऊ पहुंचेंगे।