ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राज्य
कांग्रेस प्रभारी शिंदे की कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक
By Deshwani | Publish Date: 3/8/2017 12:36:27 PM
कांग्रेस प्रभारी शिंदे की कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक

शिमला, (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश प्रभारी सुशील कमार शिंदे व सह प्रभारी रंजीत रंजन गुरुवार को शिमला में प्रदेश कांग्रेस नेताओं के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक करेंगे। इसके साथ गुरुवार की शाम को कांग्रेस विधायक दल की बैठक भी होगी। इसमें ये दोनों नेता विधायकों से चर्चा करेंगे। 
दोनों नेताओं के समक्ष राज्य कांग्रेस व सरकार के बीच विभिन्न मुद्दों पर चल रहे मतभेदों को खत्म करना बड़ी चुनौती है। वहीं शिंदे के साथ बीती रात कांग्रेस के कई पदाधिकारियों व मंत्रियों ने बैठक की।
बुधवार को कांग्रेस के नए प्रभारी सुशील कुमार शिदें के शिमला पहंचे पर प्रदेश कांग्रेस में चली आ रही जंग का सामना करना पड़ा। शिंदे के सामने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के समर्थकों ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के विरोध में नारे लगाए।
इस पर सुशील कुमार शिंदे ने कहा कि अकसर ऐसा होता रहता है और मैं सब ठीक कर दूंगा। उन्होने कहा कि प्रदेश कांग्रेस में जो कुछ कमियां व मनमुटाव है, उसे वह ठीक कर देंगे।
गौतलब है कि शिंदे की नियुक्ति हिमाचल प्रदेश की पूर्व प्रभारी अबिंका सोनी द्वारा त्याग पत्र देने के बाद हुई है। प्रभारी बदलने केर्टी ने सह प्रभारी राजाराम पाल को भी बदल दिया। शिंदे और रंजीत की नियुक्त उस समय हुई है, जब दो महीने बाद हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं। 
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष सुखविन्द्र सिंह ठाकुर में इन दिनों छत्तीस का आंकड़ा चल रहा है। वीरभद्र सिंह प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को हटाना चाहते हैं और कई बार सार्वजनिक तौर पर उनकी कार्यप्रणाली को लेकर प्रश्र भी खड़े कर चुके हैं। ऐसे में नये प्रभारी को सरकार और संगठन में तालमेल विठाकर दोनों के साथ चुनावों में जाना है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS