राज्य
विवाहिता की मौत, दर्ज हुआ दहेज हत्या का मुकदमा
By Deshwani | Publish Date: 3/8/2017 12:29:52 PMइलाहाबाद, (हि.स.)। जिले के शंकरगढ़ थाने में गुरुवार को दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है।
शंकरगढ़ की रहने वाली कमला देवी निषाद की बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई और उसका शव जला हुआ बरामद किया गया। पुलिस ने सूचना पर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
उसकी मौत की खबर मिलते ही कमला देवी के मायके वाले जमखुरी गांव से पहुंचे और थाने में तहरीर दी और आरोप लगाया कि शादी के बाद से लगातार पति सहित ससुराल के लोग उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। लेकिन मनमाफिक दहेज न दे पाने की वजह से कमला देवी को जलाकर उसके ससुराल वालों ने मार डाला। पुलिस ने बुधवार की रात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।