ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
असम के बाढ़ प्रभावितों से मिलेंगे राहुल गांधी
By Deshwani | Publish Date: 3/8/2017 11:29:51 AM
असम के बाढ़ प्रभावितों से मिलेंगे राहुल गांधी

गुवाहाटी, (हि.स.)। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी गुरुवार को एक दिवसीय दौरे पर असम पहुंच रहे हैं। इस दौरान वे बाढ़ प्रभावित ऊपरी असम के लखीमपुर जिले के पीड़ितों से मुलाकात करेंगे। इसके अलावा वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष मोहन देव की अंत्येष्टि कार्यक्रम में हिस्सा लेने के असम के बराकघाटी में जाएंगे।

 

दिल्ली से गुवाहाटी पहुंचने के बाद वे सबसे पहले लखीमपुर जिले में पहुंचकर बाढ़ पीड़ितों से मिलाकर उनका हालचाल पूछेंगे। वहां से वे सिलचर के लिए रवाना होंगे। जहां पर संतोष मोहन देव का दोपहर बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा। सिलचर से वे सीधे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

 

ज्ञात हो कि एक अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजधानी गुवाहाटी में पहुंचकर पूर्वोत्तर के चार राज्यों के मुख्यमंत्रियों से मुलाकात कर असम, अरुणाचल, मणिपुर और नगालैंड में आई बाढ़, भूस्खलन आदि का जायजा लिया था। साथ ही पूर्वोत्तर में आई बाढ़ के लिए प्रधानमंत्री ने 2,350 करोड़ रुपये के विशेष पैकेज की घोषणा की थी। प्रधानमंत्री के दौरे के बाद राहुल गांधी का दौरा हो रहा है। हालांकि वर्तमान समय में राज्य बाढ़ का पानी उतर चुका है।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS