राज्य
रक्षाबंधन के त्योहार पर मिलावट का बाजार गर्म, एफडीए की छापेमारी शुरू
By Deshwani | Publish Date: 2/8/2017 3:21:29 PMलखनऊ, (हि.स.)। भाई-बहन के त्योहार रक्षाबंधन पर बाजार में बिकने वाली मिठाइयों पर मिलावट खोरों ने नजरें गड़ा ली हैं। त्योहार से पहले गुपचुप तरीके से मिठाइयों में मिलावटी मावा मिलाने का काम तेजी से शुरू कर दिया गया। वहीं ऐसे लोगों पर शिकंजा कसने के लिए फूड विभाग ने भी कमर कस ली हैं।
खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की अभिहित अधिकारी शशि पाण्डेय के मुताबिक, रक्षाबंधन का त्योहार नजदीक है। बाजार में मिठाइयों की बढ़ी इतनी डिमांड को कैसे पूरी की जाये तो दुकानदार मिलावट खोरों का सहारा लेना शुरू कर दिया हैं। सस्ते रंग-बिरंगे कलर हाइड्रो जैसी पदार्थ को मिलाकर मिठाइयां बनायी जा रही हैं।
तमाम ऐसी शिकायत आने के बाद अभिहित अधिकारी पाण्डेय ने बताया कि मिलावटखोरों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा हैं। जिसमें मंगलवार को खोया मंडी में छापेमारी करके कई क्विंटल मिलावटी खोया के साथ बाजार में बेचने वालों की धरपकड़ की गई।
बुधवार को शहर के प्रतिष्ठित मिठाइयों की दुकान में छापेमारी की जायेगी। जिस दुकान में अगर मिलावटी खाद्य पदार्थ मिला तो तत्काल दुकान को सीलकर दुकानदार के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जायेगी।