ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष मोहन देव का निधन
By Deshwani | Publish Date: 2/8/2017 12:19:49 PM
पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष मोहन देव का निधन

सिलचर, (हि.स.)। असम के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष मोहन देव का 83 वर्ष की उम्र में बुधवार की सुबह 6.06 बजे अस्पताल में इलाजरत अवस्था में निधन हो गया। ज्ञात हो कि संतोष मोहन देव का कछार जिला के सिलचर शहर स्थित एक निजी नर्सिंग होम वैली अस्पताल एंड रिसर्च सेंटर में इलाज चल हा था। अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि उन्होंने आज सुबह 6.6 मिनट पर आखिरी सांस ली। निधन के समय अस्पताल में उनकी पत्नी व पूर्व विधायिका वीथिका देव व सिलचर से कांग्रेस की सांसद व उनकी पुत्री सुस्मिता देव मौजूद थीं। संतोष मोहन देव की चार बेटियां हैं।
 
उनका अंतिम संस्कार गुरुवार को सिलचर में आयोजित किया जाएगा। उनके निधन की सूचना मिलते ही उनको श्रद्धांजलि देने के लिए उनके समर्थकों का सुबह से तांता लगना शुरू हो गया।
 
उल्लेखनीय है कि सात बार के सांसद और चार बार केंद्रीय मंत्री रहे संतोष पिछले कई दिनों से बीमार थे। वर्तमान में वे अपने सिलचर स्थित घर में ही रह रहे थे। ज्ञात हो कि 26 जुलाई की सुबह उनको दिल का दौरा पड़ा था जिसके बाद उन्हें स्थानीय निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। उनके हृदय में संक्रमण का पता चला था। पिछले कुछ दिनों में उन्हें जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया था। दिल्ली स्थित सर गंगाराम अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सकों के द्वारा भी लगातार सलाह ली जा रही थी।
 
संतोष का जन्म सिलचर के तारापुर में एक अप्रैल, 1934 को हुआ था। वे तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। उनके पिता स्वाधीनता संग्राम सेनानी व कांग्रेसी नेता सतींद्रमोहन देव व माता हिरण्यप्रभा देव थीं। उनके परिवार में लगातार तीसरी पीढ़ी राजनीति में है। सिलचर के जीसी कॉलेज से बीकाम करने के बाद उन्होंने संयुक्त राज्य अमेरिका से एमबीए की पढ़ाई पूरी की। 
 
परिवार के राजनीति से जुड़ा होने के साथ ही संतोष खेल भी जुड़े हुए थे। 1979 में सिलचर नगर निगम का पहली बार चुनाव जीतकर चेयरमैन का पदभार संभाला था। वहीं 1980 में पहली बार सिलचर से लोकसभा का चुनाव जीता था। 1984 में फिर से सिलचर से लोकसभा का चुनाव जीता। इसके अलावा 1989 और 1991 में त्रिपुरा पश्चिम से लोकसभा के सांसद चुने गए। उसके बाद 1996, 1999 और 2004 में पुनः सिलचर लोकसभा से सांसद चुने गए।
 
1986 से 1988 तक उन्होंने केंद्रीय पर्यटन व संचार मंत्री का पदभार संभाला जबकि 1988 से 1989 तक केंद्रीय गृह राज्यमंत्री के रूप में काम किया। 2005 से 2009 तक केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में काम किया। संतोष मोहन देव काफी लंबे समय तक राजनीतिक जीवन में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। विभिन्न अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों में देश का प्रतिनिधित्व भी किया है। राजनीतिक जीवन के अलावा वे प्रोफेशनल फुटबाल रेफरी के रूप में भी अपना लोहा मनवाया है। लॉन टेनिस खेल में भी हाथ आजमाया। लॉन टेनिस चैंपियनशिप में असम से पहले पुरस्कार जीतने वाले व्यक्ति थे। यह पुरस्कार उन्होंने मंत्री रहते हुए जीता था। सिलचर जिला क्रीड़ा संस्था के संस्थापक भी थे।
 
उल्लेखनीय है कि वह पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के काफी करीबी लोगों में से एक माने जाते थे। उनके निधन पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सोनिया गांधी, उपाध्यक्ष राहुल गांधी, असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल, वित्त, शिक्षा और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हिमंत विश्वशर्मा, असम प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रिपुन बोरा, पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई, कांग्रेस नेता सीपी जोशी आदि ने दुख व्यक्त किया है। ट्वीटर के जरिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री मतता बनर्जी ने भी शोक व्यक्त किया है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS