राज्य
बहादुरगढ़ पहुंचे अमित शाह, सीएम के किया स्वागत
By Deshwani | Publish Date: 2/8/2017 12:15:46 PMचंडीगढ़, (हि.स.) । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह तीन दिवसीय दौरे पर बुधवार को हरियाणा पहुंचे। हरियाणा की सीमा में प्रवेश करने पर झज्जर के बहादुरगढ़ में अमित शाह का मुख्यमंत्री मनोहर लाल व उनके कैबिनेट केे साथियों ने स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने अमित शाह को पगड़ी पहनाकर स्वागत किया।
स्वागत के बाद अमित शाह का काफिला रोहतक के लिए रवाना हो गया। रोहतक में अमित शाह बुधवार को साढ़े ग्यारह बजे से पार्टी के पदाधिकारियों व विभिन्न बोर्ड व निगमों के अध्यक्षों की बैठक लेंगे। बैठकों का यह सिलसिला तीन दिन तक चलेगा।
गौरतलब है कि अमित शाह अपने हरियाणा प्रवास के दौरान तीन दिन रोहतक में रहेंगे। इस दौरान अमित शाह भारतीय जनता पार्टी के संगठन व सरकार के काम की समीक्षा भी करेंगे।