राज्य
अमित शाह तीन दिवसीय हरियाणा दौरे पर
By Deshwani | Publish Date: 2/8/2017 10:04:51 AMचंडीगढ़, (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह तीन दिनवीय दौरे पर बुधवार सुबह हरियाणा आ रहे हैं। अमित शाह सुबह नौ बजे दिल्ली से सड़क मार्ग से रोहतक के लिए निकलेंगे। हरियाणा की सीमा में प्रवेश करने पर अमित शाह का सुबह दस से 11 बजे के बीच में झज्जर व रोहतक केे बीच सात स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया जाएगा।
अमित शाह अपने तीन दिवसीय दौर के दौरान हरियाणा में सरकार व संगठन के कार्य की समीक्षा करेंगे, जिसके लिए तीन दिनों में 27 कार्यक्रम तय किए गए हैं जिसमें अमित शाह के प्रवास के पहले दिन बुधवार को आठ कार्यक्रम तय किए गए हैं। दूसरे दिन गुरुवार को तेरह कार्यक्रम तय किए गए हैं। प्रवास के अंतिम दिन शुक्रवार को छह कार्यक्रम तय किए गए हैं। अपने प्रवास में अमित शाह आने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन के स्थानीय पदाधिकारियों के साथ एक व्यापक रणनीति बनाएंगे।