ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राज्य
कांग्रेस दे जवाब सोनिया गांधी ने देश के लिए क्या किया: बराला
By Deshwani | Publish Date: 1/8/2017 4:46:41 PM
कांग्रेस दे जवाब सोनिया गांधी ने देश के लिए क्या किया: बराला

रोहतक, (हि.स.)। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि छोटी छोटी बैठकों के चलते आज भाजपा 11 करोड़ सदस्यों की पार्टी बनी है और देश की सबसे मजबूत पार्टी है। लोकतंत्र कार्यप्रणाली के चलते मोदी प्रधानमंत्री बने है और हरियाणा में मनोहर लाल मुख्यमंत्री। हरियाणा में भाजपा पारदर्शी, ईमानदार व जबावदेही सरकार है। साथ ही उन्होंने कहा कि रोहतक हुड्डा का गढ़ नहीं बल्कि हरियाणा की राजनीतिक राजधानी है। 
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के बयान पर पलटवार करते हुए सुभाष बराला ने कहा कि घूम फिर कर ही केन्द्र व प्रदेश में सरकार बनाई है। दरअसल पूर्व सीएम ने कहा था कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह घूम फिर कर वापिस चले जाएंगे, उनके दौरे से कोई फर्क नहीं पडेगा। उन्होंने शाह के दौरे के दौरान इनेलो व अन्य किसी राजनीतिक दल के विधायक के उनसे सम्पर्क में होने से साफ इंकार कर दिया।
बराला ने कहा कि भाजपा की नीति में विश्वास रखने वाले लोगों का पार्टी में आने पर स्वागत है। मंगलवार को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला तिलियार लेक पर पहुंचे और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के दौरे को लेकर की गई तैयारियों का जायजा लिया। बाद में पत्रकारों से बातचीत करते हुए बराला ने बताया कि शाह का पूरा कार्यक्रम तय किया गया है और तैयारियां पूरी कर ली गई है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत के दौरान हरियाणा संस्कृति के दर्शन होगे और ढोल नगाडों के साथ उनका स्वागत किया जाएगा।
साथ ही उन्होंने बताया कि बहादुरगढ़ से रोहतक तक आठ जगहों पर राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत होगा। इस दौरान युवा मोर्चा की टीम मोटरसाइकिलों के काफिले के साथ उनकी अगुवाई करेगी। बहादुरगढ़ पहुंचने पर मुख्यमंत्री व मंत्रीमंडल के सदस्य राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करेंगे। उन्होंने बताया कि चार अगस्त शाम पांच तक बैठकों का दौर जारी रहेगा। इस दौरान 27 इंवट व 17 बैठके रखी गई है, जोकि अधिकतर तिलियार झील पर होगी। 
प्रदेशाध्यक्ष ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के बयान पर भी प्रतिक्रिया दी और कहा कि घूम फिर कर फिर वहीं इतिहास दोहरा देंगे। राजनीतिक पार्टियों के विधायकों के सम्पर्क में होने के सवाल पर सुभाष बराला ने कहा कि भाजपा की विचाराधारा रखने वाले लोगों का स्वागत है, लेकिन अभी तक कोई उनके सम्पर्क में नहीं है। इस अवसर पर उद्योग मंत्री विपुल कुमार, सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर, प्रदेश मीडिया प्रमुख राजीव जैन, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार अमित आर्य व सूरजपाल अम्मू सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS