लखनऊ, (हि.स.)। पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष कार्यक्रम के अन्तर्गत भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महानगर द्वारा मध्य विधानसभा के मण्डल-3 से रक्त परीक्षण अभियान का हरभजराम कृपा देवी ट्रस्ट से शुभारम्भ किया गया। अभियान का शुभारम्भ उ.प्र. सरकार के मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक बृजेश पाठक, महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा, अवध क्षेत्र के संगठन महामंत्री बृज बहादुर ने किया।
हरभजराम कृपा देवी ट्रस्ट में मण्डल कार्यसमिति, सेक्टर प्रमुख, बूथ अध्यक्ष, युवा मोर्चा आदि कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया था। जिसमें मंगलवार को कुल 40 कार्यकर्ताओं ने रक्त परीक्षण कराया। जिन कार्यकर्ताओं ने रक्त परीक्षण कराया है वह 9 अगस्त को डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल अस्पताल, पार्क रोड में आयोजित रक्तदान शिविर में अपना रक्तदान कर सकेंगे।
इस अवसर पर भाजपा महानगर महामंत्री त्रिलोक सिंह अधिकारी, लखनऊ महानगर रक्त परीक्षण अभियान के संयोजक अनुराग मिश्रा अन्नू, पूर्व विधायक विद्यासागर गुप्ता, अमित गुप्ता, पार्षद विनोद कृष्ण सिंघल, मण्डल अध्यक्ष दीपक सोनकर एव संयोजक सुभाष मिश्रा के साथ तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।