राज्य
कडोंमपा आयुक्त के खिलाफ शिवसैनिकों का आंदोलन
By Deshwani | Publish Date: 1/8/2017 3:34:39 PMकल्याण, (हि.स.)। सत्तापक्ष शिवसेना ने कल्याण-डोंबिवली मनपा आयुक्त पी. वेलारासु के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर आंदोलन किया। शिवसेना के सभी नगरसेवकों ने आयुक्त कार्यालय के बाहर बैठकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।
शिवसैनिकों ने आयुक्त पर आरोप लगाया की आयुक्त उनकी फाइलों को दबाकर रखते हैं और उनका काम नहीं करते हैं। इसी से नाराज शिवसैनिकों ने आयुक्त का घेराव कर तोड़फोड़ भी की। महापौर राजेंद्र देवलेकर, सभागृह नेता राजेश मोरे, स्थाई समिति सभापति रमेश म्हात्रे सहित शिवसेना की महिला नगर सेविकाओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। मनपा सभागार में माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। स्थानीय पुलिस इस मामले में यहां शांति बनाए रखने का प्रयास कर रही है।