राज्य
योगी कैबिनेट की बैठक आज शाम, होंगे कई महत्वपूर्ण फैसले
By Deshwani | Publish Date: 1/8/2017 3:10:29 PMलखनऊ, (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार शाम पांच बजे अपनी कैबिनेट के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक में सरकार के कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर कैबिनेट मुहर लग सकती है।
शासन से जुड़े सूत्रों का कहना है कि आज की कैबिनेट बैठक में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की भर्ती में इंटरव्यू की व्यवस्था समाप्त करने का महत्वपूर्ण फैसला लिया जा सकता है। इसके अलावा ललितपुर में उच्च सुरक्षा व्यवस्था वाली एक विशेष जेल के निर्माण के प्रस्ताव को मंजूरी मिल सकती है।
आज की कैबिनेट बैठक में राज्य विश्वविद्यालयों के कर्मचारियों की प्रोन्नति से संबंधित सेवा नियमावली में संशोधन भी किये जाने का प्रस्ताव रखा जा सकता है। इसके अलावा लेखा परीक्षा अधीनस्थ सेवा नियमावली और सहकारी समितियां व पंचायत लेखा परीक्षा अध्यादेश के प्रस्ताव पर भी कैबिनेट की मुहर लग सकती है।