राज्य
सेक्स रैकेट से जुड़े होटलों के मैनेजर व कर्मचारी गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 1/8/2017 10:50:22 AMइटानगर, (हि.स)। अरुणाचल प्रदेश की राजधानी इटानगर से पुलिस ने राजधानी क्षेत्र के अनेक होटलों की जांच करते हुए लगभग नौ होटलों के मैनेजर और कर्मचारियों को होटलो में सेक्स रैकेट चलाने और गैर कानूनी काम करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
हाल ही में राजधानी इटानगर के होटलों में छापा मारते हुए 15 सेक्स वर्कर्स को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस सतर्क हो गई थी और होटलों की जांच-पड़ताल शुरू की गई। गिरफ्तार महिलाओं के बयान के आधार पर पुलिस लगातार होटलों पर छापा मार रही है। इसी कड़ी में सोमवार की शाम लगभग सात बजे होटलों में सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में नौ होटलों के मैनेजर और कर्मचारियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
पुलिस ने राजधानी क्षेत्र के होटल कामेग, होटल आतो आयो, होटल पैरामाउंट, पार्क व्यू, कोसिंग और सन व्यू रेस्टोरेंट के मैनेजर और कर्मचारियों को गिरफ्तार किया।