ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
भोजन को जाति से जोड़कर भाजपा ने दिया घटिया मानसिकता का परिचय: अखिलेश
By Deshwani | Publish Date: 31/7/2017 9:28:06 PM
भोजन को जाति से जोड़कर भाजपा ने दिया घटिया मानसिकता का परिचय: अखिलेश

 लखनऊ, (हि.स.)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेतृत्व वोट बैंक की राजनीति को हवा देने में लगा है। अब भोजन को भी जाति से जोड़कर घटिया मानसिकता और संकीर्ण सोच का प्रदर्शन किया है। 

अखिलेश सोमवार को लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में बैठक कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विधायकों की खरीद फरोख्त हो रही है इनके नेता जनता के बीच जाने से बुरी तरह घबरा रहे हैं। जनता भाजपा की वादाखिलाफी, विकास कार्यों में नाकामी और आम आदमी को प्रताड़ित किया है। 

सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा का जनता से सिर्फ वोट का रिश्ता है। वह जाति और संप्रदाय की राजनीति कर सामाजिक सद्भाव को तोड़ती है और लोगों के बीच नफरत तथा अलगाव पैदा करती है। भाजपा का जनता के दुख दर्द से कोई सरोकार नहीं है। 

अखिलेश ने कहा है कि भाजपा की केंद्र सरकार और राज्य सरकार दोनों अपने चुनावी वादे निभाने में बुरी तरह विफल रहे हैं। वाराणसी वाले जापान का क्योटो शहर बनने का सपना देखते रह गए हैं। बुलेट ट्रेन का अतापता नहीं है। किसान, नौजवान और गरीब सब परेशान हैं।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि समाजवादी विकास और परस्पर सौहार्द की बात करते हैं। भाजपा राजनीतिक भ्रष्टाचार के सहारे बिहार, मणिपुर, गोवा में सत्ता में आई है। अपने काम के बारे में केंद्र और राज्य सरकारों को जवाब देना होगा। सन् 2019 के चुनाव में उत्तर प्रदेश बड़ी भूमिका अदा करने वाला है।

इस अवसर पर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी, विधान परिषद में नेता विरोधी दल, अहमद हसन, माता प्रसाद पांडेय, प्रदेश नरेश उत्तम, राजेंद्र चौधरी, भी उपस्थित रहे।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS