राज्य
सुप्रीम कोर्ट ने कोयंबटूर बम ब्लास्ट के आरोपी मादनी को दी अंतरिम जमानत
By Deshwani | Publish Date: 31/7/2017 5:54:31 PMनई दिल्ली, (हि.स.)। सुप्रीम कोर्ट ने कोयंबटूर बम ब्लास्ट के आरोपी और केरल की पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी के चेयरमैन अब्दुल नजीर मदनी को अपने बेटे की शादी में शामिल होने के लिए अंतरिम जमानत दे दी है। 27 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट मदनी की जमानत याचिका पर सुनवाई को तैयार हो गया था। मदनी ने आग्रह किया था कि उसे अपने बेटे की शादी में हिस्सा लेने के लिए जमानत दी जाए।
मदनी को 1998 में कोयबंटूर बम ब्लास्ट मामले में अप्रैल 2000 में गिरफ्तार किया गया था लेकिन 2007 में उसे बरी कर दिया गया था। इस ब्लास्ट में करीब साठ लोगों की मौत हुई थी। मदनी पर 2008 में बैंग्लोर बम ब्लास्ट का भी आरोप है। इस मामले में उसे 2009 में कर्नाटक पुलिस ने गिरफ्तार किया था। मदनी सूरत, मुंबई और दिल्ली में बम धमाकों का भी संदिग्ध है।