राज्य
महा शिवरात्रि आस्था का महापर्व : अशोक गिरी
By Deshwani | Publish Date: 21/7/2017 1:31:18 PMभिवानी, (हि.स.)। छोटी काशी के नाम से विश्व में प्रसिद्ध भिवानी नगरी शुक्रवार को अलसुबह से ही शिवमय हो गई है। शहर के चारों और स्थित शिव मन्दिरों के साथ-साथ शहर के सिद्ध पीठ बाबा जहरगीरी आश्रम में भक्त बोले बाबा को रिझाने के लिए फल-फूल, दूध-दही व गांगा जल से अभिषेक कर रहे थे। वहीं देश के तीर्थ स्थलों से पैदल चलकर लाया गया गंगा जल भगवान भोले नाथ के प्रति आस्था के साथ शिव भक्तों ने प्रकट किया।
शिवरात्री के बारे में बताते हुए सिद्व पीठ बाबा जहरगीरी आश्रम के पीठाधीश महंत अशोक गीरी जी महाराज ने बताया कि भगवान शिव जिन्हें भोले बाबा भी कहते हैं। जो सहज ही भक्तों पर प्रसन्न होकर तंत्र मंत्र से मुक्त करते हैं। भगवान भोले बाबा के भक्त बाबा प्रति आस्था रखते हुए देश के सुप्रसिद्ध तीर्थ स्थल गौमुख, गंगोत्री से गंगा जल कांवड़ लाते हैं। जिनमें बाबा जहरगीरी आश्रम के प्रति आस्था रखने वाले भक्तों में से भक्तों ने 23 डाक, 36 खड़ी, 60 झूला कांवड़ों में पवित्र गंगा जल लाकर भगवान भोले नाथ को अर्पित किया है। इस अवसर पर डेरा प्रांगण में ज्ञानी पण्डितों द्वारा भगवान भोले नाथ के सिद्ध मंत्रों का जाप कर समाज के भले की कामना की गई।