राज्य
कांवड़ियों को लेकर आ रही बोलेरो पेड़ से टकराई, तीन घायल
By Deshwani | Publish Date: 21/7/2017 12:22:00 PMकुरुक्षेत्र, (हि.स.)। शुक्रवार को कुरुक्षेत्र के लाडवा में कांवड़ियों को लेकर आ रही बोलेरो गाड़ी पेड़ से टकरा गई जिससे उसमें सवार तीन श्रद्धालु घायल हो गए। सभी को कुरुक्षेत्र के सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हरिद्वार से जल भर कर शिव भक्त बोलेरो गाड़ी में सवार होकर आ रहे थे। शिव भक्तों का लेकर आ रहे वाहन के चालक को हल्की सी नींद की झपकी आ गई जिसके कारण वाहन असंतुलित होकर सड़क किनारे स्थित पेड़ से टकरा गया। उसमें सवार शाहबाद ब्लाक समिति के अध्यक्ष विशाल शर्मा सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों को तत्काल आसपास के लोगों की सहायता से कुरुक्षेत्र के सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया।