राज्य
जगन्नाथपुरी तीर्थ दर्शन यात्रा 27 जुलाई को
By Deshwani | Publish Date: 21/7/2017 12:19:20 PM जगन्नाथपुरी तीर्थ दर्शन यात्रा 27 जुलाई को
रायसेन, (हि.स.)। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत 27 जुलाई को जगन्नाथपुरी तीर्थ दर्शन यात्रा आयोजित की जा रही है। इस तीर्थ यात्रा के लिए जिले से 173 तीर्थ यात्रियों का चयन किया गया है।
जगन्नाथपुरी तीर्थ यात्रा में यात्रियों के साथ शासकीय अनुरक्षक के रूप में रामेश्वर रघुवंशी ग्रामीण कृषि विकास अधिकारी कृषि प्रक्षेत्र सिलवानी मोबाइल नम्बर-9893631093, मनीष मिश्रा सहायक ग्रेड-3 खेल विभाग रायसेन मोबाइल नम्बर-9993969677, लखनसिंह ठाकुर सचिव ग्राम पंचायत सुल्तानगंज जनपद पंचायत बेगमगंज मोबाइल नम्बर-9425653102 तथा राजेन्द्र नगरिया राजस्व निरीक्षक तहसील बाड़ी मोबाइल नम्बर-9575016335 को भेजा जा रहा है।