ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राज्य
नगर निगमों को फंड के लिए भाजपा का प्रदर्शन
By Deshwani | Publish Date: 28/6/2017 8:10:25 PM
नगर निगमों को फंड के लिए भाजपा का प्रदर्शन

 नई दिल्ली, (हि.स.)। दिल्ली भाजपा ने नगर निगमों को तत्काल फंड जारी करने की मांग करते हुए सरकार के विभिन्न विभागों में व्याप्त कथित भ्रष्टाचार के विरोध में बुधवार को केजरीवाल सरकार के खिलाफ विधानसभा भवन के नजदीक प्रदर्शन किया। 

पार्टी का आरोप है कि केजरीवाल सरकार पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर नगर निगमों को उनके आर्थिक संसाधन उपलब्ध नहीं करा रही है। प्रदर्शनकारियों को सम्बोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री रविन्द्र गुप्ता ने कहा कि आज दिल्ली सरकार के हर विभाग में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। पीडब्ल्यूडी, स्वास्थ्य, परिवहन, खाद्य आपूर्ति आप विभाग का नाम लीजिये और उस विभाग से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले तुरन्त सामने आज जाते हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री को चुनौती दी कि वह अपनी सरकार पर लग रहे भष्टाचार के आरोपों पर दिल्ली विधानसभा में ध्यान दें।

उत्तरी नगर निगम सदन से स्थायी समिति के लिए सदस्य चुने गये निगम पार्षद जय प्रकाश ने कहा कि जनता ने पूर्ण बहुमत से भाजपा को नगर निगम प्रशासन के लिए चुना पर राजनीति द्वेष के चलते केजरीवाल सरकार निगमों को काम नहीं करने दे रही। गत चुनाव वार्डों के डी-लिमिटेशन के बाद हुआ था अतः चुनाव के तुरन्त बाद दिल्ली सरकार को निगम वार्डों का पुनर्गठन करना था पर चुनाव के दो माह बाद भी केजरीवाल सरकार पुनर्गठन की फाइल को दबाये बैठी है। जय प्रकाश ने मांग की कि केजरीवाल सरकार अविलम्ब जोन पुनर्गठन को स्वीकृति दें ताकि निगम स्थायी समिति एवं वार्ड कमेटियां अपना काम कर सकें।

विधायक ओम प्रकाश शर्मा ने कहा कि भ्रष्टाचार और भाई-भतिजावाद के मामले में केजरीवाल सरकार ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार को भी पीछे छोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार अविलम्ब पिछले साल स्वीकृत चैथे दिल्ली वित्त आयोग की स्वीकृति के अनुसार नगर निगमों का फंड जारी करें।

दिल्ली भाजपा महामंत्री राजेश भाटिया ने केजरीवाल सरकार के नगर निगम के प्रति द्वेषपूर्ण रवैये की निंदा की और कहा कि सरकार भाजपा प्रशासित नगर निगमों को बदनाम करने के लिए उसे आर्थिक और प्रशासनिक रूप से पंगु बनाये हुये है। 

 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS