ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
दिल्ली में बारिश ने दी लोगों को उमस से राहत
By Deshwani | Publish Date: 28/6/2017 3:44:29 PM
दिल्ली में बारिश ने दी लोगों को उमस से राहत

नई दिल्ली, (हि.स.)। राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार सुबह हल्की बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया और पिछले कुछ दिनों से उमस झेल रहे लोगों को राहत मिली। सफदरजंग वैधशाला के अनुसार न्यूनतम तापमान 28.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम में सामान्य है।

दिल्ली के रिज इलाके में सुबह साढ़े आठ बजे तक 19.2 मिमी वर्षा दर्ज की गयी। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस पर बने रहने का अनुमान है। जानकारी के मुताबिक, देर रात तक मौसम में फिर से बदलाव हो सकता है जिससे हल्की बारिश जरूर हो सकती है।
पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी जम्मू और कश्मीर पर है और इसके साथ ही चक्रवाती हवाों का क्षेत्र मध्य पाकिस्तान और उत्तरी राजस्थान और पंजाब के पास बना हुआ है। एक टर्फ रेखा भी उत्तर पश्चिमी मैदानी इलाकों से होकर पूर्व की तरफ जा रही है। इन सिस्टमों के चलते पहाड़ों पर हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS