ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
दुष्कर्म के आरोपी को बचाने के बजाय गायत्री मंत्र का पाठ करें मुलायम: भाजपा
By Deshwani | Publish Date: 28/6/2017 3:31:00 PM
दुष्कर्म के आरोपी को बचाने के बजाय गायत्री मंत्र का पाठ करें मुलायम: भाजपा

 लखनऊ, (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने सपा संस्थापक मुलायम सिंह के गायत्री प्रजापति का बचाव किए जाने पर तंज कसते हुए कहा कि मुलायम को उम्र के इस पड़ाव पर गायत्री मंत्र का जाप करना चाहिए। मुलायम सिंह का जेल जाकर दुष्कर्म व भ्रष्टाचार के आरोपी गायत्री प्रजापति को निर्दोष होने का प्रमाण पत्र देना निन्दनीय है। 

त्रिपाठी ने कहा कि मुलायम सिंह वरिष्ठ व परिपक्व राजनीतिज्ञ हैं, लेकिन उनका महिला विरोधी चेहरा पहले भी जनता ने देखा है। जब उन्होंने विवादित बयान देकर बलात्कार के आरोपियों का बचाव किया था। जेल में मुलाकात कर गायत्री को क्लीन चिट देना मुलायम सिंह यादव की इसी महिला विरोधी व अपराध संरक्षण की मानसिकता को दर्शाता है।
प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि गायत्री प्रजापति विचाराधीन कैदी है और उनकी भ्रष्टाचार की इमारत को योगी सरकार ने ढहाना शुरू किया है जिसे पूर्व अखिलेश सरकार का पूरा समर्थन व संरक्षण था। अखिलेश सरकार के रहते पुलिस दबाव व प्रभाव में काम कर रही थी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद मुकदमा दर्ज हो पाया था। अब उत्तरप्रदेश में योगी राज में शत प्रतिशत एफआईआर दर्ज की जा रही है और पुलिस बिना दबाव-प्रभाव के तत्काल कार्रवाई कर रही है।
त्रिपाठी ने कहा कि योगी सरकार में महिलाओं के विरूद्ध अपराध पर प्राथमिकता से कठोर कार्रवाई लिए जाने के निर्देश दिए गए हैं। सरकार की इस संकल्प शक्ति से नारी शक्ति स्वयं को सुरक्षित और शक्तिशाली महसूस कर रही है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS