ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राज्य
कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच जम्मू से अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था रवाना
By Deshwani | Publish Date: 28/6/2017 2:13:17 PM
कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच जम्मू से अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था रवाना

जम्मू, (हि.स.)। अमरनाथ यात्रा के जम्मू स्थित आधार शिविर भगवती नगर से बुधवार को अमरनाथ यात्रियों का पहला जत्था कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच कश्मीर घाटी के लिए सुबह के समय रवाना हो गया। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि यात्रा के दौरान आतंकवादियों के हमले की खुफिया जानकारी मिलने के बाद यात्रियों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। अमरनाथ यात्रा गुरुवार को शुरू होगी। 

बुधवार 2280 यात्रियों का पहला जत्था कश्मीर के लिए रवाना हुआ है। जिनमें 1811 पुरुष, 422 महिलाएं और 47 साधु शामिल हैं। उपमुख्यमंत्री डॉ निर्मल सिंह ने हरी झंडी दिखाकर पहले जत्थे को रवाना किया। 
 
बुधवार की सुबह यह जत्था 5.22 मिनट पर 72 वाहनों में रवाना हुआ। अधिकारियों ने फैसला किया है कि यात्रियों को लेकर जाने वाले किसी भी वाहन को दोपहर बाद साढ़े तीन बजे के बाद जवाहर टनल पार करने की अनुमति नहीं दी जायेगी। सेना, करिपुब, सशस्त्र सीमा बल और जम्मू व कश्मीर पुलिस के जवान यात्रियों की सुरक्षा के लिए राज्य के प्रवेश द्वार लखनपुर से लेकर पवित्र गुफा तक तैनात हैं। 
यात्रा को किसी भी घटना से बचाने के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पुलिस, सेना, बीएसएफ और सीआरपीएफ को मिलाकर यहां 35,000 से 40,000 सुरक्षा जवानों को तैनात किया गया है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS