राज्य
शिमला में महापौर और उपमहापौर मंगलवार को संभालेंगे कार्यभार
By Deshwani | Publish Date: 27/6/2017 12:22:39 PMशिमला, (हि.स.)। शिमला नगर निगम के लिए 20 जून को चुने गए भाजपा के महापौर और उपमहापौर मंगलवार को अपना कार्यभार संभालेंगे। भाजपा के महापौर और उपमहापौर ठीक एक सप्ताह बाद अपने कार्यालय में जार पदभार ग्रहण करने जा रहे हैं।
शपथ लेने के पहले मंगलवार को भाजपा ने शिमला के सभी 34 वार्डो में सुबह सफाई अभियान चलाया। शिमला नगर निगम चुनावों से पहले भी भाजपा से सभी वार्डों में इसी प्रकार का सफाई अभियान चलाया था।
गौरतलब है कि शिमला नगर निगम पर भाजपा की तापपोशी पहली बार हुई है। शिमला को 34 वार्डों में से भाजपा के 17 पार्षद हैं। जबकि दो निर्दलीय का भी भाजपा को समर्थन हासिल है। जबकि कांग्रेस के मात्र 12 ही पार्षद जीत पाए हैं। 20 जून को हुए महापौर के चुनाव में भाजपा की कुसुम सरदेट और निर्दलीय राकेश शर्मा को उपमहापौर चुना गया था।