ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
जामा मस्जिद समेत दिल्ली की कई मस्जिदों में मना ईद का जश्न
By Deshwani | Publish Date: 26/6/2017 6:57:36 PM
जामा मस्जिद समेत दिल्ली की कई मस्जिदों में मना ईद का जश्न

 नई दिल्ली, (हि.स.)। राजधानी दिल्ली में ईद का त्योहार बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। दिल्ली की जामा मस्जिद समेत कई मस्जिदों में लोगों ने सुबह नमाज अदा की। इस मौके पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और गले मिलकर एक-दूसरे को मुबारकबाद दी। गर्मी के बावजूद बुजुर्ग और युवाओं के साथ-साथ छोटे बच्चों ने नमाज अदा करी। 

रमजान के 30 रोजों के बाद चांद देखकर ईद मनाई जाती है। इसे लोग ईद-उल-फित्र भी कहते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि एक महीने रोजों के बाद ईद का त्यौहार क्यों मनाया जाता है। दरअसल, इसके पीछे एक लंबी कहानी है। पैगम्बर हजरत मुहम्मद ने बद्र के युद्ध में विजय प्राप्त की थी। उनके विजयी होने की खुशी में ही यह त्यौहार मनाया जाता है। ऐसी मान्यता है कि 624 ईस्वी में पहला ईद-उल-फित्र मनाया गया था। 
मुस्लिम विद्वानों के मुताबिक, रमजान का पवित्र महीना मुसलमानों की जीवन शैली में सुधार और संतुलन स्थापित करने का भी अच्छा माध्यम है। रमजान के रोजों के बाद खुशियों का त्योहार ईद मनाया जाता है। ईद के त्‍योहार पर लोग ईदगाह में नमाज पढ़ने जाते हैं। इसके बाद एक दूसरे के गले मिलते हैं और ईद मुबारक बोलते हैं। इतना ही नहीं सब लोग साथ में मिलकर खाना भी खाते हैं।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS