राज्य
माधव सेवा आश्रम करेगा प्रो. मदन माधव गोडबोले का सम्मान
By Deshwani | Publish Date: 26/6/2017 4:54:57 PMलखनऊ, (हि.स.)। भाऊराव देवरस सेवा न्यास के तत्वाधान में कार्यरत माधव सेवा आश्रम ने वरिष्ठ चिकित्सक पद्मश्री प्रो. मदन माधव गोडबोले का सम्मान करने का निर्णय किया है। इसमें मुख्य अतिथि राज्यपाल राम नाईक रहेंगे। उक्त जानकारी प्रबन्ध न्यासी एवं सचिव डॉ. देवेन्द्र प्रताप सिंह ने दी।
लखनऊ के एसजीपीजीआई मार्ग पर स्थित माधव सेवा आश्रम परिसर में संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान के वरिष्ठ चिकित्सक पद्मश्री प्रो. मदन माधव का अभिनन्दन एवं ओएनजीसी के सहयोग से माधव सेवा आश्रम अन्तर्गत योग केन्द्र में निर्मित नवीनीकृत ध्वनिरोधी सभागार के लोकार्पण का कार्यक्रम एक जुलाई को आयोजित किया गया है।
माधव सेवा आश्रम के प्रबन्ध न्यासी एवं सचिव डॉ. देवेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि अभिनन्दन एवं लोकार्पण समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में राज्यपाल राम नाईक ने स्वीकृति दे दी है। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता केजीएमयू के कुलपति प्रो. एमएल बी भट्ट करेंगे। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम एक जुलाई को सायं चार बजे माधव सेवा आश्रम परिसर में आयोजित किया गया है। यहां कार्यक्रम शुरू होने के पन्द्रह मिनट पहुंचने का आग्रह किया गया है।