राज्य
प्लास्टिक के कारखाने में लगी आग, लाखों का माल राख
By Deshwani | Publish Date: 25/6/2017 6:18:14 PM वाराणसी, (हि.स.)। नगर के मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के मड़ौली स्थित एक प्लास्टिक के कारखाना में रविवार को भीषण आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख हो गया। मौके पर पहुंची तीन दमकल गाड़ियों ने करीब एक घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। दुर्घटना का कारण विद्युत शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।
मड़ौली में विकास जायसवाल के प्लास्टिक के कारखाने में रविवार सुबह लगभग सात बजे विद्युत शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग की लपटों ने कारखाने में रखे प्लास्टिक के सामान को पकड़कर और विकराल बना दिया। आसपास के लेागों ने दमकल कर्मियों के साथ क्षेत्रीय पुलिस को आग लगने की सूचना दी।
इस दौरान कारखाने में काम करने वाले मजदूर और विकास खुद भी अपने संसाधनों से आग को काबू करने की कोशिश करते रहे। कारखाना संचालक के अनुसार हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन लाखों का स्टाक, अर्ध निर्मित रस्सी और अन्य सामान जल कर खाक हो गया।