राज्य
ईदगाह की स्वच्छता में जुटी कमेटी, सुरक्षा के लिए लगी बैरीकेडिंग
By Deshwani | Publish Date: 25/6/2017 6:11:45 PM लखनऊ, (हि.स.)। ऐशबाग स्थित ईदगाह परिसर की स्वच्छता और सुरक्षा के लिए रविवार को मरकजी चांद कमेटी के सदस्यों ने स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान ईदगाह की सफाई करायी गयी और सुरक्षा के दृष्टिगत दरवाजों के बाहर निकलने वाले रास्तों पर बैरीकेडिंग लगवा दी गयी है।
मरकजी चांद कमेटी के प्रमुख पदाधिकारियों ने ऐशबाग क्षेत्र में ईदगाह स्थित कार्यालय पर एक बैठक की। इसके बाद कमेटी सदस्यों ने स्वच्छता के लिए लगे कर्मचारियों का सहयोग किया। नगर निगम के कर्मचारियों ने भी इसमें सहयोग करते हुए ईदगाह के आसपास क्षेत्र को साफ सुथरा करते हुए नालियों की सफाई की। चांद कमेटी के सदस्यों की देखरेख में ईदगाह के मुख्य दरवाजें के बाहर मार्ग पर वीवीआईपी मूवमेन्ट के लिए बैरीकेडिंग लगा दी गयी। जिससे ईद के दिन सुबह दस बजे होने वाली नमाज में आने वाले वीवीआईपी लोगों को बांस बल्लियों से बने बंद रास्ते से बाहर निकाला जा सके।
इस दौरान मरकजी चांद कमेटी के लोगों ने चांद के दीदार के लिए प्रबन्ध किया और प्रमुख पदाधिकारियों को शाम को टीले पर पहुंचने का न्योता दिया।