ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
अलविदा की नमाज में पीएसी जवानों पर कातिलाना हमला, भर्ती
By Deshwani | Publish Date: 23/6/2017 6:13:00 PM
अलविदा की नमाज में पीएसी जवानों पर कातिलाना हमला, भर्ती

 शामली, (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के शामली जिले में अलविदा जुमें की नमाज के दौरान शांति व्यवस्था को बिगड़ाने के लिए अराजकतत्वों ने पीएसी जवानों पर कातिलाना हमला कर दिया। मस्जिद में सुरक्षा के दौरान हुए हमले में जवान गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने बिगड़े माहौल को काबू में करते हुए घायल जवानों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। 

सीओ सिटी अशोक कुमार ने बताया कि माहे रमजान के अलविदा की नमाज़ को लेकर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था की कडा बंदोबस्त किया गया था। शहर के अति संवेदनशील इलाको में आने वाली मस्जिदों के बाहर पीएसी के जवानों को तैनात किया गया था। नमाज अदा करने के दौरान दो युवक सफेद कुर्ता पैजामा पहने हुए हाथ में लाठी लेकर मस्जिद की ओर आ रहे थे। जवानों ने युवकों को रोकने का प्रयास किया। तभी युवकों ने जवान पुरूषोत्तम और महावीर पर अचानक हमला बोल दिया जिससे दोनों गंभीर घायल हो गए और हमलावर मौके से फरार हो गए। जवानों के घायल होने की खबर मिलते ही मस्जिद के नामाजियों में अफरा-तफरी मच गई। 

सभी जल्दी से नमाज पढ़कर बाहर निकले और पुलिस की मदद से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। इस घटना से इलाके का माहौल तनावपूर्ण हो गया। मौके पर पहुंचे अन्य अधिकारियों ने ऐतिहातन तौर पर भारी फोर्स लगा दिया। सीओ सिटी का कहना है कि जवानों को पीटने के दौरान युवकों की हरकत सीसीटीवी में कैद हो गई है। फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश की जा रही है, शीघ्र ही उनकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी। 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS