राज्य
पुलिस ने नाइजीरियन को किया गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 23/6/2017 4:05:55 PM नई दिल्ली, (हि.स.)। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक नाइजीरियन को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से पुलिस को 60 ग्राम कोकीन बरामद हुई है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, आरोपी की पहचान एलेक्स जेरी पिटर (30) के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, बीती देर शाम पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली की पश्चिम विहार के पास एक नाइजीरियन कोकीन की सप्लाई करने के लिए आने वाला है। सूचना को पुख्ता कर पुलिस ने इलाके में ट्रैप लगाकर आरोपी को दबोच लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से पुलिस को 60 ग्राम कोकीन बरामद हुआ।