राज्य
दिल्ली एनसीआर में फिर हो सकती है हल्की बारिश
By Deshwani | Publish Date: 22/6/2017 3:15:40 PM नई दिल्ली, (हि.स.)। उत्तर भारत के मैदानी राज्यों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के पहुंचने से पहले ही बारिश की फुहारों ने मौसम का मिजाज़ पूरी तरह से बदल दिया है। दिल्ली में मॉनसून के पहुंचने से पहले प्रि मनानसून कि वजह से औसत वर्षा 81.2 मिमी वर्षा हो चुकी है जो अपने मासिक औसत से को पार कर चुका है।
मौसम विज्ञानियों के अनुसार अगले 2-3 दिनों तक मौसम इसी तरह वर्षा होने के आसार हैं। 22 जून तक दिल्ली में 120.2 मिमी वर्षा दर्ज की जा चुकी है। बुधवार सुबह 8:30 बजे सतक 24 घंटे के अंतराल में सफदरजंग ऑब्ज़र्वेटरी ने 18.2 मिमी दर्ज किया इसके बाद लोदी रोड ने 21.6 और रिज 20.8 मिमी वर्षा दर्ज किया।
बारिश की वजह से दिन के तापमान में कमी आई है और काफी हद तक लोगों गर्मी से राहत मिली है। दिन में काफी हद तक मौसम आरामदायक है लेकिन वातारवण में आर्द्रता की वजह से उमस में भारी वृद्धि दर्ज की गई है। स्काइमेट मौसम के अनुसार हो रही बारिश का कारण पश्चिमी गतिरोध और जम्मू-कश्मीर और उत्तर पंजाब के ऊपर बने हुए चक्रवात हैं। इसके अलावा, उत्तर-पश्चिम मैदानी इलाकों में पश्चिम राजस्थान से नॉर्थवेस्ट बंगाल की ओर भी बारिश की स्थिति बन रही है।