राज्य
राज्यपाल से मिले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
By Deshwani | Publish Date: 21/6/2017 8:13:39 PMलखनऊ, (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक से बुधवार को राजभवन में मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को प्रधानमंत्री के लखनऊ आगमन पर 20 एवं 21 जून को आयोजित समस्त कार्यक्रमों को सफल बनाने में दिए गए सहयोग के लिये धन्यवाद दिया।
लखनऊ में तीसरे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन के लिये गत एक माह से युद्ध स्तर पर तैयारी चल रही थी। योग दिवस को सफल बनाने के लिये राज्यपाल राम नाईक की पहल पर 7 जून को राजभवन में आयुष विभाग द्वारा योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। योगाभ्यास में राम नाईक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, योगगुरू बाबा रामदेव, योगाचार्य स्वामी भारत भूषण सहित राज्य मंत्रिमण्डल के सदस्यगण एवं बड़ी संख्या में योग साधकों ने हिस्सा लिया था। इसी क्रम में 19 जून को रमाबाई अम्बेडकर मैदान में योगाभ्यास (रिहर्सल) का आयोजन किया गया था।